{"_id":"5bec630cbdec2269c41f56c7","slug":"141542218508-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर नहीं हो रहा खातेदारों का कोई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर नहीं हो रहा खातेदारों का कोई काम
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। स्थानीय बाजार के चोचकपुर मार्ग पर स्थित उप डाकघर में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इससे खातेदारों का कोई काम समय पर नहीं हो पा रहा है। एक डाक सहायक के जरिए ही डाकघर को संचालित किया जा रहा है।
नंदगंज उप डाकघर में तीन पद हैं जिसमें दो पद चार माह से रिक्त हैं। इस उप डाकघर के क्षेत्र में 13 शाखा डाकघर कार्य कर रहे हैं। मात्र एक डाक सहायक के भरोसे ही पूरे डाकखाना को चलाया जा रहा है। इस डाकघर में टिकट का अभाव हमेशा बना रहता है। लोगों को डाक टिकट के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। सूचना देने के बाद भी इस डाकघर में कर्मचारी की नियुक्ति विभाग नहीं कर रहा है। क्षेत्र के लोगों को अपना पैसा जमा करने और निकालने में परेशानी हो रही है। डाकघर का सर्वर हमेशा खराब रहता है जिससे कर्मियों को काम करने में परेशानी होती है। इस बारे में डाक सहायक रामेश्वर कुमार शक्ति ने कहा कि कर्मचारियों की कमी से काम में देरी होती है। उस पर सर्वर भी डाउन रहता है। बताया कि कर्मियों की कमी की सूचना मुख्य डाकघर को दे दी गई है।