{"_id":"5bafc7c9867a55019f2c9742","slug":"141538246601-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पर कब्जा के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पर कब्जा के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क की भूमि पर कब्जा के विरोध में दलित बस्ती के लोगों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान थाने का घेराव कर अपनी बात को मनवाने का प्रयास किया।
तेजपुरा गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क की जमीन पर गांव के कुछ लोगों का वर्षों से कब्जा है, जो निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसी मामले में विगत दिनों दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराते हुए आज शनिवार को निस्तारण के लिए कहा था, लेकिन जब आज इस मामले में पुलिस ने कुछ नहीं किया तो भीम सेना के नेतृत्व में दर्जनों लोग पार्क पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द से जल्द पुलिस ने समस्या का समाधान नहीं किया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। लोगों ने थाने का घेराव करने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए अगले शनिवार को समाधान दिवस में फैसला करने की बात कही। इसके बाद लोगों ने शांत होते हुए धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर बलिराम, मनोज, लालू, सरोज, बालकरन, रामबली, सुनील, शमीम, विमला देवी, चम्पा देवी, किरन, राजदेई, लीला, दुलारी, चनावती, उर्मिला, प्रमिला, प्रभावती, कलावती, लीावती, निर्मला, बाबूलाल, रणधीर, रामवृक्ष, पप्पू, रामबदन, विनोद, राजकुमार, राजदेव, चंद्रमा, सुरेश, मनाई, रामजीत, मोहर, विजय, रूपेश, सत्येंद्र आदि कई लोग मौजूद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश सिंह यादव ने कहा कि मामला राजस्व विभाग का है। ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से दो पक्षों में तकरार हो गई थी।
विज्ञापन