फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छरड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने की मारपीट

छरड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने की मारपीट

Mon, 04 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
छरड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने की मारपीट
करंडा (गाजीपुर)। पुलिस की निष्क्रियता की वजह से थाना क्षेत्र में आए दिन मारपीट, चोरी, छेड़खानी सहित अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मनबढ़ों ने शनिवार की रात एक गांव की दलित बस्ती में लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर लाठी-डंडा और तमंचा की मुठिया से वार कर चार लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती में शनिवार की रात शादी समारोह था। समारोह में रात करीब आठ बजे गांव के ही कुछ मनबढ़ युवक लड़कियों पर छींटाकशी करते हुए छेड़खानी करने लगे। जब लोगों ने इस बात का विरोध किया तो मनबढ़ों ने लाठी-डंडा और तमंचे की मुठिया से वारकर सीताराम (50), बृजेश राम (21), सत्यप्रकाश (22) और विमलेश (25) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वहां से फरार फरार हो गए। इस घटना के चलते शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल कोतवाली पहुंचे और छह मनबढ़ों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed