{"_id":"5b030f414f1c1bd8408b703d","slug":"141526927169-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अब तक 33329 एमटी गेहूं की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अब तक 33329 एमटी गेहूं की हुई खरीद
Updated Tue, 22 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जनपद के विभिन्न तहसीलों में कुल 74 स्थानों पर गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। अब तक कुल लक्ष्य 54500 एमटी के सापेक्ष 33329 एमटी गेहूं का क्रय किया जा चुका है। पिछले साल इस समय तक कुल 18805 एमटी गेहूं का क्रय किया गया था। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि जिले में गेहूं के भंडारण के लिए और भी गोदामों का प्रबंध प्रशासन की स्तर से किया जा रहा है। इस बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
मुहम्मदाबाद तहसील के तीन ब्लाकों में कुल नौ जगह गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें मोहम्मदाबाद विपणन शाखा, क्रय विक्रय युसूफपुर, पीसीयू तिवारीपुर क्रय केंद्र है और बांराचवर ब्लॉक के करीमुद्दीनपुर विपणन शाखा, विद्यापुर पीसीएफ शाखा, बाँराचवर पीसीएफ शाखा, ऊचाडीह में पीसीएफ शाखा तथा भांवरकोल विकास खंड के विपणन शाखा भांवरकोल और पीसीएफ शाखा मुंडेरा में है। मुहम्मदाबाद के उपजिलधिकारी रमेश यादव ने बताया कि भंडारण की व्यवस्था न होने की वजह से खरीद थोड़ी कम हुई है। भंडारण के लिए प्राइवेट गोदाम के लिए बात हो रही है तथा इसके लिए जिले के उच्चाधिकारियों से लगायत डीपीआरओ से बात की गई है। बहुत जल्द भंडारण की समस्या खत्म होगी।
कासिमाबाद तहसील में क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं का उठान न होने से किसानों को गेहूं खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील के विकासखंड मरदह, बाराचवर, कासिमाबाद को मिलाकर कुल नौ गेहूं खरीद केंद्र हैं। सभी केंद्रों की हालत यह है कि किसानों से खरीदा गया गेहूं बाहर खुले आसमान में पड़ा हुआ है। इसका उठान न होने से खरीद प्रभावित हो रही है। अभी भी 40 प्रतिशत किसानों के गेहूं की खरीद होना बाकी है। खरीद केंद्र असना के प्रभारी उदित नारायण सिंह ने बताया कि सैकड़ों बोरा गेहूं बाहर पड़ा हुआ है। जगह न होने से किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। प्रतिदिन किसानों से इस संबंध में बहस हो रही है। गेहूं उठान के संबंध में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भगवानदीन ने बताया कि गेहूं उठाने की व्यवस्था बहुत तेजी से चल रही है। पिछले दिनों 50 ट्रक गेहूं कताई मिल बड़ौरा के गोदाम में रखा गया है। बहुत तेजी से केंद्रों से गेहूं का उठान प्रारंभ हो गया है। शीघ्र ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
जमानिया तहसील क्षेत्र में कुल गेहूं क्रय केंद्र 11 खोले गए हैं। जिसमें साधन सहकारी समिति नौवली में 2252 कुंतल की खरीददारी हुई। बघरी में 5056 कुंतल, नरियांव उमरगंज में 1213 कुंतल, बेटावर में 1375 कुंतल, पीसीएस जमानिया 4545 कुंतल, विपणन शाखा जमानिया 8788 कुंतल, पीसीयू बैकुंठपुर में 3161 कुंतल, एनसीसीएफ में बरूईन में 1353 कुंतल, मार्केटिंग सुहवल 4074 कुंतल की खरीद अब तक हो चुकी है। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के मुताबिक खरीद काफी धीमी है। किसानों का गेहूं समय से नहीं लिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें क्रय केंद्रों का चक्कर काटना पड़ रहा है।