फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी का शहादत दिवस

कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी का शहादत दिवस

Mon, 21 May 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी का शहादत दिवस
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से देश से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का 27 वां शहादत दिवस आतंकवाद विरोध दिवस से रूप में सोमवार को मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने नेताओं ने स्व. गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी की हत्या तमिल उग्रवादियों द्वारा की गई थी, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय साजिश थी। स्व. गांधी विश्व के नेता के रूप में उभर रहे थे, इस लिए उनकी हत्या की गई।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि राजीव गांधी की मां स्व. इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने सीने पर 27 गोलियां र्खाइं, मगर आतंकवादियों के आगे झुकी नहीं। इसी प्रकार राजीव गांधी जी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपनी जान को न्यौछावर कर दिया। कहा कि देश का पहला आतंकवादी नाथूराम गोडसे था, जिसमें महात्मा गांधी की हत्या की। कांग्रेस पार्टी का इतिहास कुर्बानियों से भरा है। इस अवसर पर अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, राकेश राय, मो. राशिद, सुनील साहू, संजय राय, बटुकनरायन मिश्रा, राजीव सिंह, पंकज दुबे, अजय श्रीवास्तव, नरनरायन तिवारी, परवेज खां, अजय सिंह, समीउल्लाह खां, शबनवाज खां, रामनगीना पांडेय, अरविंद मिश्रा, हामिद सिद्दीकी, लाल साहब यादव, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, चंद्रिका सिंह, अभिषेक कश्यप, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन अखिलेश राय ने किया। जिला कांग्रेस सेवादल की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत दिवस आदर्श बाजार स्थित कैं प कार्यालय पर मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्व. गांधी के जीवन एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सेवादल के मुख्य संगठक हरवेंद्र यादव, गोली तिवारी, सुरेश तिवारी, बेचन यादव, अशोक कुमार, सीताराम बिंद, प्रभुनाथ सिंह, डा. नेहालुद्दीन, विश्वमोहन शर्मा, मंगल यादव, राजाराम बिंद, मुन्ना उपाध्याय, जसवंत सिंह, गुलजारी राम, अशोक चौहान, चंद्रिका प्रसाद, नौनिहाल चौबे, शेर खान, जुल्फेकार जावेद खां, परशुराम सिंह, यशोदा देवी आदि शामिल रहे। उधर भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed