{"_id":"59b42bb04f1c1be97f8b57ed","slug":"141504979888-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान में सबका सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान में सबका सहयोग जरूरी
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। ब्लॉक मुख्यालय भदौरा के परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का समापन शनिवार को हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामाशंकर कुशवाहा ने सभी स्टालों का निरीक्षण करने के बाद हुई सभा में कहा कि स्वच्छता अभियान में सबका सहयोग जरूरी है। अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने सरकार की ओर से जनहित में संचालित सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी एडीओ पंचायत रमाकांत सिंह, एडीओ एसटी मृत्युंजय सिंह, जन सूचना विभाग से नागेंद्र कुमार, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन नागेंद्र कुमार सिंह ने किया
विज्ञापन