{"_id":"59a6a0414f1c1b57738b46e5","slug":"141504092225-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब से गरीब व्यक्ति के उत्थान की बात करता है अन्त्योदय का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब से गरीब व्यक्ति के उत्थान की बात करता है अन्त्योदय का दर्शन
Updated Wed, 30 Aug 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विकासखंड परिसर में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी एवं गोष्ठी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि भांवरकोल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव एवं अन्य अतिथियों ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने अंत्योदय का दर्शन दिया जो गरीब से गरीब व्यक्ति के उत्थान की बात करता है।
गोष्ठी में एडीओ (कृषि) ओंकारनाथ राय ने बताया कि समय से फसलों की बुवाई से अन्न का उत्पादन 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 43 मरीजों को दवा एवं परामर्श दिया गया। स्वच्छता और टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। श्रम विभाग की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गयी। बताया कि यह लाभ उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा जिनका श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेहरू युवा केन्द्र जिला सलाहकार समिति के सदस्य विनोद राय ने कहा कि उपस्थित लोग अपने-अपने गांव के अंतिम
व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने में मदद करें। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य प्रशिक्षक नागेन्द्र कुमार सिंह और स्वागत धनंजय कुमार प्रजापति ने किया। अंत में अजय मौर्य ने आभार व्यक्त किया।