फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   13,970 people registered, Rs 11.50 crore deposited

Ghazipur News: 13 हजार 970 ने कराया पंजीयन, 11.50 करोड़ रुपये जमा हुए

Tue, 16 Dec 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
13,970 people registered, Rs 11.50 crore deposited
बकायेदारों से बकाया वसूली को लेकर बिजली निगम की ओर से बिजली राहत योजना का संचालन किया जा रहा है। 13 दिनों में योजना के तहत बकायेदारों ने 11.50 करोड़ रुपये जमा किया है। 13 हजार 970 लोगों ने योजना का लाभ पाने के लिए पंजीयन कराया है।
विज्ञापन

एक दिसंबर से शुरू होकर 28 फरवरी वर्ष 2026 तक योजना का संचालन होगा। जनपद में 1.85 लाख बकायेदार हैं। इनके ऊपर 500 करोड़ रुपये बकाया है। बकायेदारों से बकाया वसूली व उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए बिजली निगम की ओर से बिजली राहत योजना का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

योजना का संचालन एक दिसंबर से हो रहा है। 28 फरवरी वर्ष 2026 तक बिजली राहत योजना का संचालन होगा। बिजली निगम चार खंडों में विभाजित है। अब तक सबसे अधिक बकाये की वसूली विद्युत वितरण खंड जंगीपुर में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड जंगीपुर में 5 करोड़ रुपये बकाया जमा किया गया है। बकाया वसूलने में सबसे खराब स्थिति विद्युत वितरण खंड नगर की है। विद्युत वितरण खंड नगर में अब तक 1.70 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

खंडवार बिजली राहत योजना की स्थिति

विद्युत वितरण खंड नगर में 36 हजार बकायेदार हैं। इनके ऊपर 138 करोड़ रुपये बकाया है। योजना के तहत 1900 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। 1.70 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। विद्युत वितरण खंड जंगीपुर में 71 हजार बकायेदार हैं। इनके ऊपर 180 करोड़ रुपये बकाया है। 6 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। 5 करोड़ रुपये बकाया जमा किया गया है। विद्युत वितरण खंड सैदपुर में 46 हजार बकायेदार हैं। 116 करोड़ रुपये बकाया है। 4500 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। अब तक 3.30 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। विद्युत वितरण खंड जमानिया में 32 हजार बकायेदार हैं। इनके ऊपर 85 करोड़ रुपये बकाया है। 2200 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। अब तक 2 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।


बिजली राहत योजना उपभोक्ताओं के सहूलियत के लिए संचालित हो रही है। योजना का संचालन एक दिसंबर से हो रहा है। 28 फरवरी 2026 तक योजना संचालित होगी। -पीके तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जंगीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article