{"_id":"5be716c2bdec22699e087860","slug":"131541871298-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की जद में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट की जद में आने से मासूम की मौत
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में शुक्रवार की देर शाम एक बालक घर के पास बने शौचालय के पास से गुजर रहा था। तभी लटक रहे तार में उतरे करेंट की जद में आने से उसकी मौत हो गई। माता-पिता के इकलौते संतान की मौत से घर में कोहराम मच गया। उधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इलाके के बड़ौरा निवासी फिरोज का इकलौता बेटा फैय्याज अंसारी (06) शाम को करीब पांच बजे घर के बाहर बने शौचालय की तरफ जा रहा था। तभी वहां लटके बिजली के तार की जद में आ गया। करेंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को उसकी चिंता होने लगी। देर शाम परिजन उसे खोजने के लिए घर से निकले। इसी दौरान किसी ने बताया कि वह घर के पास बने शौचालय की तरफ जा रहा था। इस पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि फैय्याज बिजली के तार से पिचककर गिरा हुआ था। यह देख परिजन चीख-पुकार करने लगे। लोगों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह लोगों ने डंडे से तार को हटाया और आनन-फानन में फैय्याज को वाहन से लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल लाए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बदहवास थे। माता-पिता बिलखते हुए बिजली विभाग को बार-बार कोस रहे थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।