फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मैजिक से टकराकर बस पलटी

मैजिक से टकराकर बस पलटी

Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैजिक से टकराकर बस पलटी
देवकली(गाजीपुर)।सैदपुर थाना क्षेत्र के देवकली पुल के पास मंगलवार को वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस की मेन कमानी टूट गई। इससे बस एक मैजिक से टकराने के बाद सड़क किनारे पटरी पर पलट गई। जिससे 12 यात्री मामूली रूप से चुटहिल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

वाराणसी से सवारी लेकर एक निजी बस सायंकाल गाजीपुर आ रही थी। जैसे ही बस देवकली के पास पहुंची। अचानक बस का अगला कमानी टूट गया। बस की रफ्तार तेज होने के कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस एक मैजिक को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही यात्री चीखने लगे। बस पलटते ही स्थानीय लोग दौड़ कर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बस का शीशा तोड़ कर भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। यह संयोग रहा की बस पटरी पर रुक गई अन्यथा सैकङ़ो फीट नीचे खाई में जाने से भीषण दुर्घटना हो सकती थी। इस हादसा सैदपुर निवासी रुनियां देवी (40 वर्ष) ,रिंकू देवी (20 वर्ष) , रमरेपुर नवासी सुरेन्द्र नाथ सिंह , नसीरपुर निवासी भगवान दास यादव , सीमा ( 15 वर्ष) ,रज्जू (20) हसीना (40) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सैदपुर चिकित्सालय भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही सैदपुर एसडीएम शिशिर कुमार ,नंदगंज के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,सुरेश मिश्रा,व सैदपुर के थानाध्यक्ष भी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना जानकारी ली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed