फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नगर की सड़कों का हुआ नामकरण

नगर की सड़कों का हुआ नामकरण

Sun, 15 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नगर की सड़कों का हुआ नामकरण
जमानिया। नगर पालिका परिषद जमानिया के बोर्ड की बैठक शनिवार को सभाकक्ष में हुई। इसमें नगर की विभिन्न सड़कों के नामकरण तथा अन्य विकास के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष एहसान जफर की मौजूदगी में सड़कों का नामकरण किया गया। इसमें ब्लॉक तिराहा से दुरहिया तक जाने वाली सड़क का नाम महर्षि यमदग्नि मार्ग रखा गया तो इसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। इसके बाद बरुइन मोड़ से बाजार होते हुए रेलवे फाटक तक की सड़क को गोवर्द्धन दास मार्ग, बड़ेसर तिराहा से स्टेशन जाने वाली सड़क का नाम स्टेशन रोड, हरपुर से गंगा घाट जाने वाले मार्ग को बाबा परशुराम मार्ग, हरपुर नहर से दलित बस्ती की सड़क का नामकरण रविदास मार्ग किया गया है। बैठक में नगर पालिका की ओर से पटरियों पर दुकान आवंटन एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण पर विचार करते हुए इस पर जल्द ही निर्णय लेने की बात की गई। पहले से चली आ रही पानी टंकी के निर्माण, दुरहिया तथा स्टेशन पर मैरेज हाल का निर्माण करने पर विचार किया गया। नगर में सीवर एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य कराये जाने पर विचार किया गया। इसी क्रम में दो नए पानी टैंकर क्रय करने का भी मन बनाया गया। जिन वार्डों में बिजली के खंभे, तार एवं स्ट्रीट लाइट नहीं है वहां शीघ्र लगवाने पर विचार किया गया। विभिन्न वार्डों में सड़क की पटरी बनाने, नाली निर्माण तथा पाइप लाइन बिछाये जाने पर भी गहनता से चर्चा की गई। सभासदों ने नगर तथा वार्डों की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कराने पर जोर दिया। इसके लिए सफाई कमेटी बनाने का सुझाव दिया। स्टेशन पर चार कूड़ा ट्राली, हरपुर में दो और कस्बा में सात ट्राली का प्रबंध करके स्वच्छ भारत मिशन योजना पर बल दिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी मंजूर अहमद, पंकज निगम, नुमान, ब्रजेश यादव, प्रेमलता, प्रीति जायसवाल, सुषमा जायसवाल, भागमनी, सीमा, किरन, विजयशंकर शर्मा, अरविंद राय, संतोष कश्यप, गोवर्द्धन तिवारी, सभासद प्रमोद यादव, सुरेंद्र चौधरी, विकास जायसवाल, उद्धव पांडेय, शाहिद नियाजी, इम्तियाज, आशिम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed