फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनी

सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनी

Sun, 17 Jun 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनी
सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनी
विज्ञापन

दुबिहा(गाजीपुर)। बाराचवर विकासखंड के करकटपुर गांव के मठिया पर रविवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद भरत सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी और वहां उपस्थित जिले के अधिकारियों से वार्ता कर उनका निराकरण कराया। शेष कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सासंद श्री सिंह ने बताया कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिये यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान ही सासंद ने गांव के वनबासी बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी कालोनी के शिलापट्ट से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया। इस दौरान उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस एवं चूल्हे का वितरण किया गया। साथ ही किसानों को मिट्टी की जांच के लिए स्वायल हेल्थ कार्ड दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, खंड विकास अधिकारी शिवमूर्ति रावत, धनंजय सिंह, नवीन कुमार सिंह, विनोद राणा, तहसीलदार रामाश्रय राम, खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश झा, ग्राम विकास अधिकारी नवीन सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। ग्राम प्रधान हिमांशु राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में टुनटुन सिंह, अभिषेक राय, देवेंद्र सिंह देवा, नथुनी सिंह, संपूर्णानंद उपाध्याय, दीपक सिंह, विजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, अमित कुमार पांडेय, मनमोहन राय, अभय सिंह, अरूण सिंह, राजेश राय, पप्पू महंथ, मनोज कुशवाहा उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री श्यामराज तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed