{"_id":"5965117f4f1c1b4d248b46f0","slug":"131499795839-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का ताला खुलवाने के लिए डीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर का ताला खुलवाने के लिए डीएम को सौंपा पत्रक
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रुईमंडी मुहल्ले के लोग मंगलवार को डीएम संजय खत्री से मिले और पत्रक सौंपा। पत्रक में लोगों ने पुजारिन द्वारा बुढ़िया माई मंदिर में जबरदस्ती ताला बंद किए जाने का आरोप लगया है। कहा कि इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, लेकिन लोगों को देवी मां की पूजा-अर्चना से दूर रखा जा रहा है। इसे तत्काल खुलवाया जाए।
डीएम को दिए गए पत्रक में मुहल्लावासियों ने कहा है कि रुईमंडी में दुर्गावती देवी के पति स्व. छोटेलाल पटेल एवं मुहल्लवासियों के सहयोग से बुढ़िया माई मंदिर का निर्माण कराया गया था। शोभा देवी मंदिर की पुजारिन होने का दावा करती है। वह यहां काफी समय से रहती भी हैं। लोगों द्वारा बार-बार विरोध करने पर भी वह मंदिर में कब्जा जमाए हुए हैं। वह इस सार्वजनिक मंदिर में हर समय ताला बंद रखती हैं। इससे मुहल्ले के लोग दर्शन-पूजन नहीं कर पाते हैं। पुजारिन से कई बार कहने के बाद भी ताला नहीं खोला जा रहा है। पुजारिन मंदिर की आड़ में झाड़-फूंक करने के साथ ही अपने को तंत्र-मंत्र का जानकार बताते हुए बाहर और मुहल्ले की औरतों को ठकने का काम करती हैं। इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस प्रशासन ने ताला खुलवाने का काम नहीं किया, तो मजबूर होकर मुहल्लावासियों को जबरदस्ती ताला खोलने को विवश होना पड़ेगा। पत्रक सौंपने वालों में अर्जुन चौधरी, कैलाश यादव, पवन पटेल, प्रहलाद पांडेय, हरदेव चौधरी, विजय यादव, मनीष पांडेय, आत्मा दुबे, अशोक चौधरी, केदार गोंड, भोलेनाथ, बृजेश सिंह, मुन्ना चौधरी आदि शामिल हैं।
....