{"_id":"595e7aeb4f1c1b751e8b4690","slug":"131499364075-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान एवं नेहरू युवा केंद्र के समन्वय में तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की तरफ से विभाग की योजनाओं की जानकारी मेला में आए लोगों को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गंभीर बीमारियों तपेदिक, पोलियो, हेपेटाइटिस, जापानी इंसेफेलाइटिस, डिप्थीरिया आदि के टीके, स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन, एचआईवी जांच-इलाज, मलेरिया एवं डेंगू जांच और इलाज की जानकारी दी गई।
मेला में समाज कल्याण विभाग की ओर से शादी अनुदान योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि की जानकारी कराई गई। प्रदर्शनी में आए हुए लोगों का रक्त परीक्षण भी किया गया। कौशल विकास मिशन एवं अन्य विभागों की तरफ से लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। कृषि विभाग की ओर से लोगों को पोस्टर बांटकर जानकारी दी गई। अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने लगाए गए स्टालों का भ्रमण करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर व्यवस्था में धनंजय कुमार प्रजापति, नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य प्रशिक्षक नागेंद्र कुमार सिंह, शोभनाथ आदि उपस्थित थे।