{"_id":"67f028d205d47ce1e60316f6","slug":"13-vehicles-seized-during-checking-80-thousand-fine-imposed-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-130559-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चेकिंग में 13 वाहन सीज, 80 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चेकिंग में 13 वाहन सीज, 80 हजार जुर्माना
विज्ञापन
विभिन्न थानाक्षेत्रों में शुक्रवार को परिवहन विभाग की ओर से अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।
बिना परमिट और वैध कागजात के 13 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया। इससे वाहन चालकों में अफरातफरी मची रही।
यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) लव कुमार सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में विभाग की टीम ने बिना परमिट और वैध कागजात के चल रहे 13 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया। जब्त किए गए वाहनों में ई-रिक्शा, एंबुलेंस, टेंपो और स्कूली वैन शामिल हैं। साथ ही पांच अन्य वाहनों का चालान किया गया।
कार्रवाई में परिवहन विभाग ने करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। चेकिंग अभियान के चलते मार्गों पर सन्नाटा पसर गया। वाहन चालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर दिए।
पीटीओ ने बताया कि यह अभियान अवैध और बिना दस्तावेजों के संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ चलाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की कि वह मोटर वाहन अधिनियम के तहत सभी आवश्यक दस्तावेज पूरा करें और वैध रूप से ही वाहन का संचालन करें। बिना परमिट, बीमा या फिटनेस प्रमाणपत्र वाले वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।