फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   13 food samples were taken during the campaign

Ghazipur News: अभियान में खाद्य पदार्थों के उठाए गए 13 नमूने

Wed, 03 Sep 2025 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
13 food samples were taken during the campaign
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से होली पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य) रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शनिवार को 13 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सादात बस स्टैंड के पास स्थित एक प्रतिष्ठान से बर्फी, एक विनिर्माण प्रतिष्ठान से छेना मिठाई एवं गुलाब जामुन, सैदपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास स्थित एक प्रतिष्ठान से छेने की मिठाई और हामिदनगर से बर्फी के एक-एक नमूने लिए गए।
विज्ञापन

सैदपुर रेलवे क्रऍसिंग स्थित एक प्रतिष्ठान से छेना की मिठाई, तहसील के पास स्थित प्रतिष्ठान से छेना एवं छेना की मिठाई के एक-एक नमूने और मालगोदाम रोड स्थित प्रतिष्ठान से अरहर की दाल, चावल एवं पापड़ के एक-एक नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जंगीपुर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान से घी एवं हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। लिए गए नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

नमूना लेने की कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) वाराणसी राजेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सैदपुर और सहायक आयुक्त (खाद्य) गाजीपुर आरसी पांडेय के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ. तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, विरेंद्र यादव, पंकज कुमार कनौजिया एवं अरविंद प्रजापति की टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed