{"_id":"5c7817a5bdec2273910083e8","slug":"121551374245-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के कार्य में संलिप्त रहने वाले व्यापारियों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट के कार्य में संलिप्त रहने वाले व्यापारियों की खैर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा से जुडे़ हुए हितधारक, खाद्य कारोबारकर्ता एवं आमजन के साथ फुल्लनपुर स्थित एक अतिथि गृह में गुरुवार को बैठक हुई। इस दौरान अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि शासन इस पर्व पर व्यापारियों को जागरूक कर रहा है। सुधारात्मक प्रक्रिया अपनाते हुए उन्हें अपनी कमियों को सुधारने का मौका प्रदान कर रहा है, लेकिन व्यापारी इसके बाद भी मिलावट के कार्य में संलिप्त रहेंगे। उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में श्री मिश्र ने खोवा आढ़तियों को बताया कि वह किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपनी आढ़त से खोवा बेचने न दें। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बाद ही विक्रय करने दें। अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य वाराणसी मंडल हरिमोहन श्रीवास्तव ने बताया की सभी व्यापारी विक्रेता के साथ खाद्य सामाग्रियों के उपभोक्ता भी हैं। वह निश्चित कर लें कि न वह रंगीन सामान बेचें और न ही रंगीन सामान खरीदें। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक अग्रहरी ने इस बात का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया की गाजीपुर के व्यापारी अब रंगीन सामान नहीं बेचेंगे। सहायक आयुक्त खाद्य ने यह भी बताया कि सभी व्यापारी क्रय की गई खाद्य सामग्रियों तथा विक्रय की गई सामग्रियों की रसीद लें और निर्गत करें।
बैठक का संचालन करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिठाइयों में चांदी का वर्क का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतें। सामान्य रूप में उसमें अल्यूमिनियम की मिलावट पाई जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपालचंद, अवधेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी, श्रीराम यादव एवं विवेक कुमार उपस्थित थे।