फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

Wed, 14 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू
गाजीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया।
विज्ञापन

पीरनगर स्थित जिला कमेटी के कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश की आजादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कल-कारखानों की स्थापना कराकर देश को सशक्त बनाने का काम किया। उन्हें बच्चों से बेहद प्यार था। इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए देश को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, रविकांत राय, परवेज अहमद खां, बटुकनारायण मिश्र, अजय सिंह, समीउल्लाह खां, काजी नियाज, शाहनवाज खां, लालमुनि, राजेंद्र वनवासी, सियाराम, महेंद्रनाथ यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री मुहम्मद राशिद ने किया। शहर कमेटी की ओर से जैनुल बशर भवन पर पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने भाजपा के प्रवक्ता के बयान की निंदा करते हुए कहा कि देश की आजादी में जिनका कोई योगदान नहीं था आज वही लोग स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रहे हैं। इस अवसर पर राकेश राय, सुनील साहू, फैसल कमाल सिद्दीकी, झुन्ना शर्मा, राजीव सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रिका सिंह, मनीष राय, संजय राय आदि उपस्थित थे। संचालन अखिलेश राय ने किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को शहीद स्मारक समिति में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य आनंद राय सांकृत ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गिरिजादत्त दुबे, अभयनारायण राय, बद्रीनारायण पांडेय, अनुज राय, जहांगीर खां, हबीब अहमद आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मिर्जा अश्फाक बेग एवं संचालन अनुज कुमार राय ने किया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय कुश स्मारक बालिका विद्यालय में वाद विवाद, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भूण हत्या, सामान्य ज्ञान आदि कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा ने विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों में छिपी प्रतिभा में निखार आता है। इस मौके पर श्याम नारायण कुशवाहा, आभा सिंह, लालसा देवी, किरण, मारिया, भगवान सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed