फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वाशेबल एप्रन के निर्माण से ट्रेनों का परिचालन रद्द

वाशेबल एप्रन के निर्माण से ट्रेनों का परिचालन रद्द

Sat, 16 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
वाशेबल एप्रन के निर्माण से ट्रेनों का परिचालन रद्द
विज्ञापन

दिलदारनगर/गहमर। उत्तर रेलवे के वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-आठ पर वाशेबल एप्रन के निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 15 जून से 26 जूलाई तक 42 दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण 15 जून से 27 जुलाई तक वाराणसी से खुलने वाली 13134 वाराणसी- सियालदह एक्सप्रेस रद्द रहेगी। सियालदह से खुलने वाली 13133 अप सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस को 12 जून से 25 जुलाई के बीच रद कर दिया गया है। इस अवधि में 63233 अप पटना वाराणसी पैसेंजर ट्रेन को शार्ट-टर्मिनेट कर दिया गया है। यह ट्रेन अब वाराणसी के बदले मुगलसराय से ही वापस आ जाएगी। हालांकि लंबे समय से यह ट्रेन मुगलसराय तक ही जा रही है। इस पैसेंजर ट्रेन का कागजों में ही वाराणसी तक परिचालन किया जा रहा है। अपर इंडिया एक्सप्रेस के रद्द किए जाने की वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यही एकमात्र ट्रेन है जो गहमर एवं भदौरा रुकते हुए सियालदह जाती है। पूर्व में चल रही लालकिला को हमेशा के लिए रेलवे ने बंद कर दिया। अब रोजाना चलने वाली अपर इंडिया को 42 दिनों तक बंद कर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed