{"_id":"5b0c3bb84f1c1b8b6e8b5191","slug":"121527528376-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर भाजयुमो ने निकाला बाइक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर भाजयुमो ने निकाला बाइक जुलूस
Updated Mon, 28 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया(गाजीपुर)। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जखनिया विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को बाइक जुलूस निकाला। इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम विदेशों में भी ऊंचा किया। विश्व में लोग भारत को सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में देख रहे हैं।
सभा में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि मोदी जी साफ नियत और सही विकास के साथ काम कर रहे हैं। भारत सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास हो रहा है जो समाज में सबसे पिछड़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में बहुत ही अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। विगत की सरकारों ने देश के लोगों को छलने का काम किया। पीएम ने देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने देश को विकास की राह पर अग्रसर कर दिया है। आने वाला समय भारत का होगा ऐसा सबको विश्वास है। सभा में मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, इंद्रदेव कुशवाहा, दयाशंकर सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। बाइक जुलूस जखनिया बाजार से कुड़िला, जांही मार्ग होते हुए दामोदरपुर रोड से हॉस्पिटल होते हुए शिव मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर महामंत्री द्वय राहुल चौरसिया, धर्मवीर भारद्वाज, धीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, चिंटू गुप्ता, पंकज गुप्ता, बबलू गुप्ता, राजू राजभर, राकेश राजभर, रवि कुशवाहा, रमेश शर्मा, रविकांत गुप्ता, विजय राजभर, मनोज, दिनेश यादव, राजेश यादव, अवधेश यादव, राजेश विश्वकर्मा उपस्थित थे।