{"_id":"5a2040984f1c1ba7678bedd5","slug":"121512063128-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में फंसे ट्रक, घंटों लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में फंसे ट्रक, घंटों लगा रहा जाम
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया/मतसा। एनएच-24 गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग पर गुरुवार की सुबह देवरिया गांव के सड़क के गड्ढे अगल-बगल दो ट्रकें फंस गई। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ करीब बीस किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई। स्थानीय लोगों ने एक ट्रक को किसी तरह हटवाकर एक तरफ से आवागमन सुचारू कराया। दिन में तीन बजे तक फंसे दूसरे ट्रक को हटाया नहीं जा सका था और लोग जाम में परेशान रहे।
एनएच-24 गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग की हालत इस कदर जर्जर हो गई है कि पता ही नहीं चल रहा है कि सड़क में गड्ढा है या फिर गड्ढा में सड़क। कहीं-कहीं तो गड्ढे की गहराई इस कदर है कि उसके पास पहुंचते ही वाहन चालक ब्रेक लगा दे रहे हैं और यह सोचने लग रहे कि इस गड्ढे के बीच से कैसे निकले। कही ऐसा न हो कि वाहन फंस जाए। कुछ ऐसी ही हुआ आज सुबह 5 बजे देवरिया गांव के पास। एक ट्रक चालक ने गड्ढे के पास ट्रक का ब्रेक लगा दिया। इसके बाद गड्ढे की गहराई को भांपते हुए धीमी रफ्तार में ट्रक को निकालने लगा, लेकिन इसी बीच ट्रक फंस गया। इससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। इसी बीच करीब आधा घंटा बाद फंसे ट्रक के बगल से निकालने के चक्कर में एक दूसरा ट्रक भी फंस गया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ करीब 20 किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई। गाजीपुर की तरफ से जाने वाले छोटे चारपहिया वाहन तो मलसा-ढढ़नी-ताजपुर मार्ग से, जबकि जमानिया से आने वाले वाहन ताजपुर-ढढ़नी-सुहवल मार्ग से आते-जाते रहे। जबकि ट्रक चालक भूखे-प्यासे परेशान होकर आवागमन सुचारू होने का इंतजार करते रहे। लोगों की परेशानियों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मदद कर दिन में करीब दस बजे एक ट्रक को मार्ग से हटवाया। इसके बाद एक तरफ से आवागमन शुरु हो गया। चीटी की चाल ट्रकें निकलने लगी। बावजूद इसके जाम की समस्या बनी रही। दिन में तीन बजे तक फंसे ट्रक को मार्ग से हटवाया नहीं गया था और आवागमन करने वाले लोग परेशान रहे।