फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रशिक्षण में आठ मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे

प्रशिक्षण में आठ मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे

Sun, 19 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में आठ मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभाकक्ष में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण रविवार को भी हुआ। इस प्रशिक्षण में आज आठ मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया हैै।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिका परिषदों एवं पांच नगर पंचायतों के लिए पहले चरण में होने वाले चुनाव का मतदान 22 नवंबर को होगा। इस चुनाव में लगने वाले मतदान कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार से क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभाकक्ष में आयोजित है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन आठ मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक-जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों में पांच मतदान अधिकारी द्वितीय एवं तीन मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों की अनुपस्थिति को जिलाधिकारी के बालाजी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed