{"_id":"59dbb8774f1c1b76678b4e3d","slug":"121507571831-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू स्नातकोतर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू स्नातकोतर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 24 को
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सत्र 2017-18 के छात्रसंघ चुनाव की डुगडुगी बज गई है। आगामी चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा।
छात्रसंघ चुनाव के लिए डॉ. राकेश कुमार सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। डॉ. सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के तहत 10 एवं 11 अक्तूबर को नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की वैधता की जांच 12 अक्तूबर तथा नाम वापसी की तिथि 13 अक्तूबर निर्धारित है। 14 अक्तूबर को अपराह्न दो बजे वैध प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 24 को सुबह आठ बजे बजे से अपराह्न एक बजे तक होगा। इसके बाद दो बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। उसके बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव परिणाम की घोषणा के तत्काल बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। बताया कि प्रत्याशियों के लिए निर्धारित योग्यता की विस्तृत जानकारी कॉलेज के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी ने छात्र संघ चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को सह-चुनाव अधिकारी नामित किया है। चुनाव अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि वे ही छात्र-छात्राएं मतदान कर पाएंगे, जिनके पास परिचय पत्र एवं शुल्क रसीद की मूल प्रति होगी। उक्त के अभाव में उन्हें मतदान से वंचित होना पडे़गा। चुनाव की तारीख घोषित होते ही छात्र नेता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।