{"_id":"59ad95fd4f1c1b19278b514d","slug":"121504548349-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को तीसरी आंख की खल रही कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को तीसरी आंख की खल रही कमी
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। पेशी पर आया बंदी छह दिन पहले पुलिस को चकमा दे दिनदहाड़े भरी कचहरी से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस को तीसरी आंख की कमी खली, क्योंकि कचहरी परिसर के बाहर और पुलिस कार्यालय चौराहे के पास सीसी टीवी कैमरे से बेहतर मदद मिल सकती थी, लेकिन यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। पुलिस टीम फरार शॉर्प शूटर का क्लू तलाशने में जुटी हुई है, जबकि पुलिस को इस मामले में कुछ हद तक कामयाबी मिल चुकी है।
पिछले 28 अगस्त को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से शॉर्प शूटर और कई संगीन अपराधिक मामलों में आरोपी राजेश दूबे पुलिस को चकमा दे कचहरी से भाग निकला था। मौके पर पहुंचे एसपी सोमेन वर्मा ने काफी छानबीन करने के बाद फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। करीब छह दिन बाद भी अभी तक पुलिस फरार बंदी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लेकिन इस मामले में कुछ हद तक कामयाबी मिलने का दावा कर रही है। मालूम हो कि फरार बंदी पर नंदगंज थाने में अपराध के कई मामले जुड़े हुए हैं। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण कचहरी परिसर के बाहर लगा सीसीटीवी काम कर रहा है कि नहीं इसकी जानकारी तक पुलिस विभाग को नहीं है। सीसीटीवी कैमरे की कमी पुलिस को काफी खल रही है। उनका भी मानना है कि अगर कैमरा होता तो फरार बंदी को गिरफ्तार करने में काफी हद तक मदद मिलती। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस कार्यालय के बाहर चौराहे पर सीसी टीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। कचहरी परिसर के बाहर कैमरा चल रहा है अथवा खराब है। इसकी जांच कराई जाएगी।