{"_id":"5965116c4f1c1bcd4f8b4658","slug":"121499795820-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश अच्छी होने से धान की रोपाई में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश अच्छी होने से धान की रोपाई में जुटे किसान
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कई दिनों से लगातार घंटों बारिश होने से मौसम पूरी तरह से कूल-कूल हो गया। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। खेतों में पानी लग जाने से किसान धान की रोपाई में जुट गए। वहीं जिन किसानों ने पहले डीजल इंजन के सहारे पहले ही धान की रोपाई कर दी थी और पानी के अभाव में फसल मुरझा रही थी। बारिश से फसल से हरियाली लौटने से ऐसे किसान भी प्रसन्न हो उठे।
भीषण गर्मी से राहत के लिए एक तरफ जहां सभी अच्छी बारिश का इंतजार था। वहीं धान की रोपाई के लिए किसान भी आसमान की तरफ टकटकी लगाए थे। समय बढ़ता देख साधन संपन्न किसानों ने तो डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई करा ली थी, लेकिन गरीब किसानों के लिए यह संभव नहीं हो पा रहा था। वह अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। इसी क्रम में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। खेतों में पानी भर जाने से वह धान की रोपाई करने में जुट गए। वहीं पानी के लिए अभाव में रोपी गई जो धान की फसल सूख रही थी, बारिश से उसकी भी हरियाली लौट आई। सोमवार को हुई लगातार बारिश के बाद किसान यह आस लगाने लगे है कि आगे भी अच्छी बारिश होगी। किसानों ने बताया कि इस बारिश से सब्जी के खेती सहित अन्य खेती को लाभ मिला है।