फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महान विभूतियों को गाजीपुर लाए थे परशुराम राय

महान विभूतियों को गाजीपुर लाए थे परशुराम राय

Sun, 03 Feb 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
महान विभूतियों को गाजीपुर लाए थे परशुराम राय
गाजीपुर। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले बाबू परशुराम राय का जन्म चार फरवरी 1883 को जिले के मलसा गांव में हुआ था। स्वतंत्रता की अलख जगाए रखने के साथ ही वह लगातार दो दशकों तक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वह कई बार जिला कारागार में निरुद्ध हुए तथा यातनाएं झेली। अंग्रेजी हकूमत के खिलाफ नेताजी सुभाषचंद्र बोस तथा अन्य विभूतियों को गाजीपुर लाकर सफल सभाएं कराई। उनकी कर्मठता के बारे में सभी बड़े नेताओं को जानकारी थी।
विज्ञापन

परशुराम राय की सक्रियता के कारण ही गाजीपुर को राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र माना जाता था। सुभाषचंद्र बोस के 1938 में ग़ाजीपुर में दिये गए भाषण का ही प्रभाव था कि द्वितीय विश्व युद्ध में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ब्रितानिया फौज के कई सैनिकों ने आजाद हिंद फौज की ओर से फिरंगी सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ी। पचास के दशक में जब नए भारत का निर्माण हो रहा था तब परशुराम राय ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू, गोविंद बल्लभ पंत, लालबहादुर शास्त्री, हेमवती नंदन बहुगुणा, स्वामी सहजानंद सरस्वती आदि को ग़ाजीपुर आने का न्योता दिया था। इन नेताओं ने जिले की सभाओं में समय-समय पर शिरकत की जिससे जनता में एक नई ऊर्जा का सृजन होता गया। वह आजीवन समाजसेवा में लगे रहे। बाद में 18 नवंबर 1980 को पैतृक गांव में उनका निधन हो गया। उनके प्रपौत्र अंकुर राय ने बताया कि गाजीपुर शहर का रायगंज कालोनी उन्हीं के नाम पर बसाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed