{"_id":"5c017295bdec2241c0593f21","slug":"11543598741-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आगमन के लिए बन रहा है हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आगमन के लिए बन रहा है हेलीपैड
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
कासिमाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीन दिसंबर को कासिमाबाद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से संबंधित कार्यों का निरीक्षण करने के लिए आने का कार्यक्रम तय माना जा रहा है। इसके लिए बूढ़नपुर गांव में जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां हेलीपैड बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।
मुख्यमंत्री के आगमन के संबंध में तैयारी में लगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य से जुड़ी ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर राम मोहन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री तीन दिसंबर को हमारे कंपनी के हेलीपैड पर उतरेंगे तथा ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में निर्माण कार्य से जुड़ी समस्याओं और प्रगति आदि पर विस्तृत जानकारी लेंगे। बताया कि बूढ़नपुर गांव में जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कार्य हो रहा है, वहीं पर हेलीपैड बनाने का कार्य चल रहा है। कार्य को पूरा करने के लिए एक दर्जन से अधिक मजदूर लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना से निर्माण कंपनी जहां कार्य में तेजी लाई है। वहीं अभी तक प्रोटोकॉल के अभाव में अधिकारियों को भले ही जानकारी न हो, लेकिन सूचना से जिले के अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में लग गए हैं।