{"_id":"5b09a20f4f1c1ba56e8b4b79","slug":"11527357967-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित पठन-पाठन से सफलता तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित पठन-पाठन से सफलता तय
Updated Sat, 26 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में कामयाबी का परचम लहराने वाले कई मेधावी इंजीनियर बनना चाहते हैं। अच्छी रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाने वाले इन मेधावियों का कहना है कि नियमित पढ़ाई कर परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है। उनका कहना है कि विद्यालय की पढ़ाई के अलावा रोज कुछ घंटे के नियमित पठन-पाठन से सफलता तय है। बोर्ड परीक्षा में जिले की श्रेष्ठता सूची में अव्वल आने वाले शाहफैज पब्लिक स्कूल के पुष्कर राय चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। जबकि इसी विद्यालय के रवि प्रकाश सिंह, आदित्य सोमवंशी, क्रिसेंट कॉंवेंट स्कूल के प्रियांशु गुप्ता, सोनल सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के दीपू यादव, अमित यादव का सपना भविष्य में इंजीनियर बनकर देश के विकास में योगदान देना है। इसी तरह कुछ मेधावी चिकित्सा के पेशे में जाना चाहते हैं। शाहफैज पब्लिक स्कूल की नेहा सिंह, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल की आस्था राय, क्रिसेंट कानवेंट स्कूल की सोबिया खातून डाक्टर बनकर गरीबों की सेवा करने की इच्छा रखती हैं। इसके अलावा कुछ मेधावी ऐसे भी हैं जिनका सपना आईएएस एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने का है। इनमें एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में अव्वल आने वाली वैष्णवी अग्रवाल, इसी विद्यालय की शाश्वती मिश्र चार्टर्ड एकाउंटेंट, शाह फैज पब्लिक स्कूल की मरियम फातिमा की कंपनी सेक्रेटरी बनने की हसरत है। जवाहर नवोदय विद्यालय की दीक्षा राय आईएएस बनकर देश में अपना एवं जिले का नाम रोशन करने का जज्बा रखती हैं। इनमें से अधिकांश मेधावी स्कूल की पढ़ाई के अलावा रोज चार से पांच घंटे नियमित अध्ययन करते थे।
विज्ञापन