{"_id":"5a9051974f1c1b3f658b486d","slug":"11519407511-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणधीन मकान के अंदर रखा कार सहित सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणधीन मकान के अंदर रखा कार सहित सामान जलकर राख
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सुहवल गांव स्थित कोल्हू वीर बाबा मंदिर के पास एक निर्माणाधीन मकान के अंदर खड़ी कार और रखा सामान शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
स्थानीय गांव निवासी रामानंद गुप्ता ने अपने निर्माणाधीन मकान के अंदर अपनी कार रखी थी। साथ ही इसी गांव के रहने वाले हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार राय दुर्गेश का समर्सिबुल, पाइप, कुर्सी, चौकी सहित अन्य सामान रखा हुआ था। जब रामानंद गुप्ता अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि मुख्यगेट का ताला टूटा पड़ा हुआ है और निर्माणाधीन मकान में रखा कार सहित सारा सामान जला था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जुट गई और छानबीन में जुट गई। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।