फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फूंका निदेशक का पुतला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फूंका निदेशक का पुतला

Thu, 15 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फूंका निदेशक का पुतला
गाजीपुर।
विज्ञापन

दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के लंका मैदान से जुलूस निकाला। सरजू पांडेय पार्क के पास कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बाल विकास पुष्टाहार निदेशक का पुतला फूंक अपने गुस्से का इजहार किया। चेतावनी दी कि जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वह इससे भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगी।

महिला आंगनबाड़ी संघ उत्तर प्रदेश के जिला इकाई की कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह के नेतृत्व में शहर के लंका मैदान से पुतला के साथ जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ सरजू पांडेय पार्क के पास पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशक राजेंद्र कुमार का पुतला फूंक अपने रोष का इजहार किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि दो माह से मानदेय न मिलने से कार्यकर्ताओं को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैसा के अभाव में एक तरफ जहां घर चलाने में दिक्कतें आ रही है। वहीं दवा, बच्चों की फीस आदि कार्यों में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। चेतावनी दिया कि यदि समय रहते मानदेय नहीं मिला तो कार्यकर्ताएं इंदिरा भवन लखनऊ पहुंचकर निदेशक का घेराव करेंगी। पुतला दहन में सदर अध्यक्ष लाची कुशवाहा, माया राय, निर्मला सिंह, हीरा यादव, शीला देवी, सुमिता सिंह, कमला यादव, संगीता सिंह, आशा जायसवाल, ऊषा वर्मा, सुमित्रा, नीता कुमारी, बेवी गुप्ता, आशा देवी, मंजू देवी, मंजू तिवारी, सुशीला पांडेय, पूनम सिंह, सुशीला देवी, छवि आर्यन सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शीला तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed