{"_id":"59dbb8744f1c1b8d698b4e1a","slug":"11507571828-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा बाजार में इंकम टैक्स का छापा, हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा बाजार में इंकम टैक्स का छापा, हडकंप
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। इनकम टैक्स की टीम ने सोमवार को दोपहर बाद सराफा बाजार में पहुंचकर शहर के प्रमुख सराफा कारोबारी राधेश्याम अग्रहरि के चीतनाथ स्थित दूकान तथा मिश्रबाजार स्थित शो रूम पर एक साथ छापामारी की। इसके लिए इनकम टैक्स वाराणसी की टीम ने पूरी योजना पहले ही तैयार कर ली थी, जिसकी किसी को कानों-कान खबर तक नहीं थी। टीम के पहुंचते ही सराफा बाजार में हड़कंप मच गया। चारों तरफ धड़ाधड़ दूकानें बंद होने लगीं और कुछ ही देर में सन्नाटा छा गया। उधर समाचार लिखे जाने तक टीम के सदस्य फर्म के स्टाक तथा खाता-बही की जांच कर रहे थे।
प्रमुख सराफा कारोबारी राधेश्याम अग्रहरि की शहर में चीतनाथ की दूकान तथा मिश्रबाजार में आभूषण के शो रूम है। इनकम टैक्स की टीम गोपनीय तरीके से अचानक उनके दूकान पर पहुंचकर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान उनके शो रूम के आसपास भीड़ लग गई। छापेमारी की सूचना पाकर सराफा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अगल-बगल की सराफा दूकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। छापामारी करने आई टीम के साथ सुरक्षा में पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। चर्चा है कि इनकम टैक्स विभाग के उच्चाधिकारियों को शहर के इस बड़े फर्म में कुछ गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इस कारण छापेमारी के लिए वाराणसी से विशेष टीम अचानक गाजीपुर पहुंची थी। इस संबंध में पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने बताया कि उनसे इनकम टैक्स गाजीपुर द्वारा सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की गई थी। उनकी मांग के मुताबिक टीम को पुलिस बल उपलब्ध करा दिया गया है। नोटबंदी के बाद यह पहला मौका है जब किसी सराफा कारोबारी के फर्म पर इनकम टैक्स की टीम ने छापामारी की है।
इनकम टैक्स टीम के अधिकारी राधेश्याम अग्रहरि के मिश्रबाजार स्थित शो रूम, जो हरीराम-जगदीश प्रसाद ज्वैलर्स के नाम से है, वहां देर शाम तक जांच-पड़ताल करते रहे। वैसे व्यवसायी राधेश्याम अग्रहरि का कहना है कि फर्म में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। इनकम टैक्स विभाग की टीम रुटीन में अपना जांच करने आई है और वह अपना काम करके वापस चले जाएंगे। उधर जांच टीम में आए इनकम टैक्स के इंस्पेक्टर सागर ने बताया कि अभी जांच चल रही है, जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।