फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डीम्ड विश्वविद्यालय का करेंगे विरोध

डीम्ड विश्वविद्यालय का करेंगे विरोध

Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
डीम्ड विश्वविद्यालय का करेंगे विरोध
गाजीपुर। पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को हुई। इसमें पीजी कॉलेज को डीम्ड विश्वविद्यालय या स्वायत्तशासी महाविद्यालय बनाए जाने के प्रयास का विरोध किया गया। सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई कोशिश की गई तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस कालेज के डीम्ड विश्वविद्यालय या स्वायत्तशासी महाविद्यालय बन जाने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा शर्तें, वेतन भुगतान की प्रक्रिया, जीपीएफ एवं पेंशन आदि की प्राप्ति का स्वरूप बदल जाएगा। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. बालेश्वर सिंह, डॉ. समरबहादुर सिंह, डॉ. वशिष्ठ यति, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. ओमदेव सिंह गौतम, डॉ. श्रीकांत पांडेय, डॉ. एसडी सिंह परिहार, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मोहन, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. कुलदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री डॉ. जी सिंह ने किया।
विज्ञापन


सत्येंद्रनाथ अध्यक्ष बने
भांवरकोल। सफाई कर्मी वेलफेयर सोसाइटी संघ स्थानीय विकासखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन-चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी जिला मंत्री संजय दूबे एवं जिलाध्यक्ष अश्विनी राय की देख-रेख में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चयनित पदाधिकारियों में सत्येंद्र नाथ राय अध्यक्ष, रामलाल पासवान मंत्री, लल्लन राम भारती उपाध्यक्ष, लक्ष्मण राय उपमंत्री तथा राजकुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रविकांत संयुक्त मंत्री, ओमप्रकाश गुप्ता संप्रेक्षक, शकील अंसारी संगठन मंत्री तथा सुरेश रावत का चुनाव मीडिया प्रभारी के रुप में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed