फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दुर्भाग्य: पानी में घुसकर आ-जा रहे विधायक के गांव के लोग

दुर्भाग्य: पानी में घुसकर आ-जा रहे विधायक के गांव के लोग

Wed, 26 Jul 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
दुर्भाग्य: पानी में घुसकर आ-जा रहे विधायक के गांव के लोग
गहमर। आवागमन में परेशानी किसे कहते है, यदि यह जानना है, तो ताड़ीघाट-बारा मार्ग से निकलने वाले पकड़ीतर बाजार मुख्य मार्ग पर चले जाइए । झील के रूप में दिखने वाली इस सड़क से निकलने में एक बार आप भी सोचने लगेंगे। खास बात यह है सड़क सत्ता दल के विधायक के गांव भी जाती है। विधायक तो दूसरे रास्ते से अपने गांव चली जाती हैं, लेकिन तमाम लोग गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हैं। मार्ग पर वर्षों से जल-जमाव की समस्या झेल रहे लोगों का गुस्सा कभी भी सड़क पर फूट सकता है।
विज्ञापन

ताड़ीघाट-बारा मार्ग से निकलने वाले पकड़ीतर बार मुख्य मार्ग के दोनों तरफ आज तक संबंधित विभाग की तरफ से नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इसका परिणाम है यह लोगों के घरों से निकलने वाली पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों के घरों से तो पानी निकल जाता है, लेकिन सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे हर समय जल-जमाव बना रहता है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर घुठने पर पानी लग जाता है। इस मार्ग से ग्रामीण रेलवे स्टेशन, डाकघर, इंटर कालेज, डिग्री कालेज, बैंकों सहित अन्य स्थानों के लिए गंदे में घुसकर आते-जाते हैं। यह समस्या दो वर्षों से बनी हुई है। इसको लेकर ग्रामीण नाराजगी के साथ ही दुखी हैं। लोगों का कहना है कि यह सत्ताधारी विधायक का गांव है। बावजूद इसके वे हम लोगों की समस्या का समाधान कराने को लेकर गंभीर नहीं है। वे तो दूसरे रास्ते से आती-जती हैं, लेकिन जिन लोगों की यही मजबूरी है, वे गंदे पानी के बीच से आवामगन कर रहे हैं। बीडीसी सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और विधायक से गुहार लगाई गई। बावजूद इसके वे समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed