फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नारेबाजी कर अपने हक के लिए आवाज बुलंद की

नारेबाजी कर अपने हक के लिए आवाज बुलंद की

Tue, 30 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी कर अपने हक के लिए आवाज बुलंद की
नंदगंज। हाईवे के चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा न मिलने और नक्शे में छेड़छाड़ कर पैमाइश में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नैसारा गांव के किसानों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। अपनी मांगों को लेकर हनुमान मंदिर परिसर में बेमियादी धरने पर बैठे किसानों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आर-पार की लड़ाई का एलान किया। धरना सभा में किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार उनकी आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। किसान अपनी कीमती भूमि खोकर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों को अपनी भूमि के हड़पने का भय सता रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं। यही वजह है कि उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा। ऐसे में अब उनके सामने आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है। वक्ताओं ने कहा कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे। अपने हक के लिए अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर कैलाश पांडेय, गोपाल यादव, उमा यादव, नंदलाल विश्वकर्मा, बेचू यादव, अनिल पांडेय, मेवालाल, अवधेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed