{"_id":"5c9d028abdec221418353d7f","slug":"111553793674-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का कराए सही क्रियान्वयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का कराए सही क्रियान्वयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ले में गुरुवार को कामन सर्विस सेंटर संचालकों की बैठक संपंन हुई। इस दौरान जिम्मेदारी और कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया। सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देने के साथ उनके सही क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक के बाद कई केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। चेतावनी दी गई कि जिन केंद्रों का पंजीकरण जिस गांव के लिए है, वह उसी गांव अथवा शहर में अपना केंद्र चलाएं। अन्य किसी स्थान पर संचालन करते पाए जाने पर सेंटर निरस्त कर दिया जाएगा।
जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना (पीएमएसवाईएम) के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाय। सीएससी पर इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया जाय। बताया कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए श्रम विभाग एवं एलआईसी द्वारा संचालित इस योजना में श्रमिक 60 साल की उम्र तक निश्चित मासिक रकम अंशदान के रूप में देगा। उतनी ही रकम सरकार भी देगी। 60 साल बाद उस व्यक्ति को जीवन पर्यंत तीन हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। इस योजना में 18 से 40 साल तक के कामगार शामिल हो सकते हैं। इसी क्रम में उन्होंने आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान योजना के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत सीएससी केन्द्रों पर ग्रामीण क्षेत्र में कृषि, स्वास्थ्य, एफएमसीजी, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, उपयोगिता भुगतान, पेन कार्ड, रेलवे टिकट सहित अन्य सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। इसकी पहुंच और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। बैठक के बाद उन्होंने कई सीएससी केन्द्रों का निरीक्षण किया और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रिंस पांडेय, शशि प्रकाश सिंह, शशि शेखर सिंह, अमितेश, रवि जायसवाल, राजेश सिंह, आजाद, सदानंद, चन्द्र भूषण पांडेय, चन्द्रमौलि पाण्डेय, कंचन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।