फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वर्ष 2014 से ज्यादा सक्रियता का 2019 में करना होगा प्रदर्शन

वर्ष 2014 से ज्यादा सक्रियता का 2019 में करना होगा प्रदर्शन

Fri, 04 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2014 से ज्यादा सक्रियता का 2019 में करना होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा आईटी विभाग लोकसभा की बैठक शुक्रवार को टैक्सी स्टैंड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें काशी क्षेत्र के संयोजक (आईटी विभाग) शशि कुमार ने कहा कि आईटी योद्धाओं की जो सक्रियता 2014 में थी उससे भी ज्यादा सक्रियता का प्रदर्शन हमें 2019 में करना होगा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ईमानदारी से पात्र लोगों तक पहुंचे इसकी भी जिम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं की है।

आईटी विभाग द्वारा आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आईटी विभाग 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद तथा 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती को कार्यक्रम आयोजित कर मनाएगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने आईटी कार्यकर्ताओं के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि आप सबकी भूमिका एवं महत्व परिचय का मोहताज नहीं है। लोकसभा संयोजक प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि दस वर्ष पहले सोशल मीडिया की क्रांति नहीं थी। वर्ष 2014 के बाद फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर जैसे अनेक तंत्रों के माध्यम से सोशल मीडिया में लोगों की सक्रियता बढ़ी है। आईटी विभाग गाजीपुर के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने जिले में आईटी की संरचना और बीते कार्यों का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया। उपस्थित पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा आईटी विभाग को जिम्मेदारी दी जाएगी उसका निर्वहन पूरी आईटी टीम संगठन की मंशा के अनुरूप अपना कर्तव्य समझ कर करेगी। बैठक में विजय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अमित पांडेय, अमित जायसवाल, आलोक शर्मा, राजकुमार चौबे, अनूप जायसवाल, दुष्यंत सिंह, शशिकांत गिरी, आशीष सिंह, विनय शुक्ला, अभिषेक मद्धेशिया, श्रवण गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अभिनय सिंह, नितीश दूबे, आशीष सिंह, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक विनीत शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed