{"_id":"5be9bdadbdec226954314edd","slug":"111542045101-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी गिरने पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा पानी गिरने पर रोक लगाने की मांग
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर ग्राम पंचायत के किसानों के खेत में नगर पालिका का गंदा पानी गिरने पर रोक लगाने की मांग की।
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में दूसरे नंबर पर ओडीएफ घोषित ग्राम पंचायत चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा में किसानों के खेतों में नगर पालिका परिषद का नाला टूट जाने से गंदा पानी भरा हुआ है। इससे खेतों में जुताई-बुआई नहीं हो पा रही है। गंदा पानी के जमा होने से प्रदूषण के साथ ही गांव के लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। ग्राम पंचायत की स्वच्छता निगरानी समिति प्रतिदिन सुबह-शाम फालोअप करने उसी रास्ते से होकर आती-जाती है, जिससे स्वच्छता टीम के सदस्यों के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर एक माह के अंदर नगरपालिका के नाले की मरम्मत कराकर गंदे पानी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की जाती है तो ग्रामवासी तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उपजिलाधिकारी रमेश यादव ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा, महेंद्र कुशवाहा, लालमुनी देवी, रामअवध कुशवाहा, गीता देवी, जनार्दन सिंह कुशवाहा, विरेंद्र कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, विजयशंकर सिंह, शिवदेनी सिंह, सुरेश चौहान, जनकदेव पाल, जगदीश कुशवाहा, हरिशंकर, रामनगीना, कपिलदेव, रामवृक्ष, भरत, बेचन कुशवाहा, सलाहुद्दीन अहमद, मुमताज, फिरोज, मिंटू, रमाशंकर, सत्यप्रकाश, विनोद एवं बालेश्वर सिंह कुशवाहा शामिल रहे।