{"_id":"5bafcaa7867a55019f2c974a","slug":"111538247335-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में भारत के ग्लोबल लीडर बनने की पूरी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में भारत के ग्लोबल लीडर बनने की पूरी संभावना
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। संचार और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि युवा पीढ़ी चुनौतियों से लड़ें जिससे देश तरक्की करे। आज आवश्यकता और उम्मीद भी युवा पीढ़ी से है। बच्चों से ज्यादा उम्मीद इस देश में बच्चियों से है। दुनिया में भारत के ग्लोबल लीडर बनने की पूरी संभावना है।
लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज में शनिवार को उन्होंने कहा कि किसी देश व समाज के विकास में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षा की होती है। सामान्य रूप से यह देखने में आया है कि पहले की अपेक्षा समाज में गिरावट आई है। अध्यापक के लिए जो सम्मान पहले था उसमें भी गिरावट आई है। समाज में गिरावट होगी तो हर क्षेत्र में गिरावट होगी। एक बार नेता की गिरावट यह देश बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन गुरु की गिरावट बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी विकास दर दुनिया के जो विकसित देशों से ज्यादा है। बच्चियों की सराहना करते हुए उनसे देश के विकास एवं न्यू इंडिया बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। प्रधानाचार्या सिस्टर अलफोंसा ने राज्यमंत्री सिन्हा का आभार जताया। संचार-रेल राज्यमंत्री ने बच्चों के साथ सीधे संवाद में जबी जाहरा, प्रगति मिश्रा और अनामिका कुशवाहा के प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने बच्चों के साथ मिड-डे-मील में भोजन का स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय, संजीव गुप्ता, शशिकांत शर्मा, अभिषेक राय आदि उपस्थित थे।