{"_id":"5b6343a34f1c1bab7d8b6121","slug":"111533232035-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में केंद्र सरकार की सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में केंद्र सरकार की सराहना की
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय कैंप कार्यालय पर भाजपा की बैठक गुरुवार को हुई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ने असम में 40 लाख से अधिक अवैध रूप से रह रहे बंग्लादेशियों को अवैध घोषित करने पर केंद्र सरकार की सराहना की है।
उन्होंने कहा कि बंग्लादेश से आकर असम में अवैध रूप से रह रहे लोग केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठा कर वहां के मूल निवासी गरीब, मजदूर, शोषित, वंचित एवं बेरोजगार युवाओं का हक छीन रहे हैं। वहां विपक्ष को राष्ट्रहित में साथ देना चाहिए। विपक्ष के नकारात्मक रवैये को देश की जनता देख रही है देश की जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलो का खाता नहीं खुलने देगी। बांग्लादेशियों को असम में चिन्हित करने का कार्य 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के काल में असम समझौते के तहत कानून बना था, लेकिन आज तक किसी को चिन्हित नहीं किया गया था। भाजपा वहां निर्दोषों को नागरिकता से वंचित नहीं करना चाहती है। वहां पर रहने वाले लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ विकास से वंचित लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर देव उपाध्याय, रवि सिंह, सिंटू उपाध्याय, आदर्श सिंह, अभिजीत सिंह, सत्यनारायण सिंह आदि उपस्थित थे।