{"_id":"5b09a3fb4f1c1bab6e8b4be3","slug":"111527358459-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा
Updated Sat, 26 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के खोवा मंडी में 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र वाराणसी की ओर से नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। इसके तहत सैनिक स्कूल एवं मिलिट्री स्कूल में प्रवेश के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसका लाभ सिर्फ भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलेगा। कोचिंग में प्रवेश के लिए मिशन प्रवेश का नाम दिया गया है। इसके लिए 28 मई से 23 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। बीते 10 सितंबर 2017 को परम वीर चक्र विजेता, अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की जन्मभूमि धामूपुर में 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया था। आयोजन में आए थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से पूर्व सैनिकों ने आग्रह किया था कि सैनिक/ मिलिट्रि स्कूल में प्रवेश के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाए। थलसेनाध्यक्ष के निर्देश पर 28 मई से 23 जून तक मिशन प्रवेश का आयोजन कर नि:शुल्क कोचिंग में भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को चयनित किया जाएगा। इससे जनपद एवं आस-पास के जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिक जन समुदाय में हर्ष एवं उल्लास का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन