{"_id":"5aac01074f1c1ba2238b58c8","slug":"111521221895-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने किया मुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने किया मुग्ध
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया।
वार्षिकोत्सव में छात्रों ने नाविक गीत, कारगिल युद्ध, एकांकी (दीपदान), आकृति की ओर से दुर्गा तांडव, कवि सम्मेलन, होली गीत आदि की मनमोहक प्रस्तुति की गई। इससे पहले मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक बांके बिहारी पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे शिशु मंदिर, विद्या मंदिर के छात्र भारतीय संस्कार अपने जीवन में आत्मसात कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में कुशलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। विद्यालय के सह प्रबंधक दिनेशचंद्र पांडेय ने वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मणिराम मिश्र ने छात्रों से कहा कि वह जीवन भर अपने ह्रदय में राष्ट्रभक्ति की भावना बनाए रखकर भारत राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। जिला प्रचारक दीनानाथ ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने बड़ों से राष्ट्रहित में जो भी सीख मिले, उसको ग्रहण करते हुए हिंदू समाज को संगठित करते रहने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल, कृष्णबिहारी राय, अशोक राय, राजीव मिश्रा, केदार, श्रीनिवास पांडेय, अमरनाथ तिवारी, वेदप्रकाश सिंह तथा संजय यादव आदि उपस्थित थे। संचालन नीलिमा मिश्र एवं अमित पांडेय ने संयुक्त रूप से तथा अंत में विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।