फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अभियान चलाकर 16 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज

अभियान चलाकर 16 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज

Fri, 16 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अभियान चलाकर 16 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज
सुहवल/ गहमर। उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त रुप से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 189 वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें 16 ओवरलोड ट्रकों को सीजकर दिया गया। इधर ओवरलाड वाहनों से कर्मनाशा पुल बारा बार्डर, देवल बार्डर के पास जाम लगा हुआ है। ताड़ीघाट-बारा और सैय्यदराजा- जमानिया मार्ग धीरे-धीरे सन्नाटे में तब्दील होती दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ आम लोगों को जाम से पूरी तरह से निजात मिल गया है। इस संबंध में एआरटीओ प्रशासनिक विनय कुमार बताया ओवरलोड वाहनों का संचालन नहीं होगा। इधर ओवरलोड पर लगाम लगाने से शुक्रवार की रात में ही गहमर थाना के देवल, बारा कर्मनाशा पुल के पास जहां-तहां मुख्य सड़क पर ओवरलोड ट्रक खड़ी दिखाई दी। इससे बार्डर पर जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम होने से छोटे वाहन भी बिहार के तरफ नहीं जा पा रहे है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जबकि चेकिंग और पकड़े जाने के डर से चालक ट्रकों को लेकर बार्डर से जिले में नहीं आ रहे है। ओवरलोड ट्रकों पर पूर्ण रुप से अंकुश लग जाने से चालकों और ट्रक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed