{"_id":"5a4a7bcf4f1c1b4c528bcc8d","slug":"111514830799-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की झूठी सूचना पर चालक को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की झूठी सूचना पर चालक को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को लूट की झूठी सूचना देना ट्रक चालक को महंगा पड़ा। सोमवार को पुलिस ने लूट के इस झूठे मामले का पर्दाफाश करते हुए ट्रक चालक को जेल भेज दिया।
मालूम हो कि थाना के सरैला गांव निवासी ट्रक चालक जहेंद्र यादव ने बीते 31 दिसंबर की रात आठ बजे 100 नंबर डायल कर जबुरना गांव के पास लूट की सूचना दी। पुलिस को उसने बताया की बदमाशों ने उसे मारपीट कर उसके पास से 84 हजार 857 रुपया लूट लिए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक तथा खलासी सुनील यादव से पूछताछ की। मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ तो पुलिस ने चालक और खलासी से अलग-अलग पूछताछ की पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो खलासी सुनील यादव ने पूरे मामले से पर्दाफाश कर दिया और बताया कि चालक ट्रक पर गल्ला लादकर इंदौर से बिहार के मीरगंज जा रहा था। किराया के रुप में मिले 84 हजार 857 रुपये अपनी पत्नी को गांव जाकर दे दिया था और लूट की झूठी सूचना दे दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक मालिक चंदन कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक जहेंद्र यादव को जेल भेज दिया गया है।