फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20500 लोगों ने छोड़ी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

20500 लोगों ने छोड़ी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

Sun, 24 Feb 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
20500 लोगों ने छोड़ी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
गाजीपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की सामाजिक विज्ञान तथा इंटर के छात्रों की गणित सांख्यिकी तथा दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की अधिपोषक तत्व, कृषि अभियंत्रक, कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली में हाईस्कूल के 96 हजार 742 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें शनिवार को 20 हजार 596 ने परीक्षा नहीं दी जबकि 76 हजार 146 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी पाली में गणित सांख्यिकी की परीक्षा में इंटर का पंजीकृत सात में छह छात्रों ने परीक्षा दी। एक छात्र अनुपस्थित रहा। उधर, मदरसा बोर्ड की पहली पाली में मुंशी मोलवी की परीक्षा में 1972 में 1302 परीक्षा में शामिल हुए। 670 ने परीक्षा छोड़ दिया। इसके अलावा आलिम, तामिल और फाजिल में पंजीकृत 1367 में 163 अनुपस्थित रहे और 1204 परीक्षा में बैठे। कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार आलिम में सात सौ में 592 ने परीक्षा दी। 108 उपस्थित नही हुए। इसी तरह कामिल में 413 में 46 अनुपस्थित, 367 उपस्थित और फाजिल में 254 में 245 उपस्थित एवं नौ अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान उड़न दस्ते भी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed