{"_id":"5bec62ebbdec2269695da341","slug":"101542218475-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारा हक भी नहीं दे रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारा हक भी नहीं दे रही सरकार
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लगातार आंदोलन के बाद भी शासन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हम काम के बदले वेतन मांग रहे हैं। कर्मचारी होने के लिए हक मांग रहे हैं। मांगें जायज हैं फिर भी सरकार के लोग हमारे साथ अन्याय कर रहे हैं। अब हम आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। बिना फैसला के यहां से नहीं हटेंगे। ये बातें बुधवार को संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति की ओर से विकास भवन पर चलाए जा रहे धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहीं।
अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने हमें यहां आंदोलन के लिए खुद मजबूर किया है। वेतन का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। आखिर कब तक वेतन को लेकर हम असमंजस की स्थिति में बने रहे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमारे कितने साथी काम किए, रिटायर हो गए लेकिन वेतन नही मिला। कितने मर भी गए लेकिन वेतन नहीं मिला। आखिर सरकार हमारी किस तरह से परीक्षा ले रही है। वक्ताओं ने कहा कि काम किया है तो उसके बदले वेतन तो मिलना ही चाहिए। इस मौके पर मितेंद्रनाथ सिंह, अजय राय, विनोद पांडेय, श्रवन सिंह, उपेन्द्र यादव, परमहंस, गिरजी, जगदीश, रामशरन राम, राधे यादव, गर्जन राम, विजय बहादुर आदि ने विचार व्यक्त किया।