{"_id":"5bae6bba867a557f17446286","slug":"101538157498-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीचे लटका विद्युत तार, बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीचे लटका विद्युत तार, बना खतरा
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के गोराबाजार स्थित पुलिस चौकी मार्ग पर बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। इससे आवागमन करने वालों को दुर्घटना का भय सता रहा है। मोहल्लावासियों का कहना है कि कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी झूलते तारों को सही नहीं कराया गया है।
नगर गोराबाजार मोहल्ले में पीजी कालेज जाने वाले मार्ग से गोराबाजार पुलिस चौकी के समीप बिजली के तार सड़क की ऊंचाई से करीब सात फीट पर झेल रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। तार के नीचे से चौपहिया वाहनों के गुजरने के दौरान उसके छूने की संभावना बनी हुई है। लंबे समय से समस्या होने के बाद भी विभाग गंभीर नहीं है। ुमोहल्लावासियों का कहना है कि कई बार विभागीय कर्मचारियों से झूलते तार ठीक कराने के लिए कहा गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद कोई बड़ी दुर्घटना होने के बाद विभाग इसकी सुध लेगा। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि गोराबाजार में तार नीचे लटकने की बात उनके संज्ञान में है। जल्द ही तारों को ठीक राय ाजाएगा।
विज्ञापन