फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने की मांग

ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने की मांग

Mon, 13 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने की मांग
जमानिया(गाजीपुर)। उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता को सोमवार को क्षेत्र के ट्रक संचालकों ने पत्रक सौंप कर ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। ट्रक संचालक गुड्डू खां का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से बे-रोकटोक ओवरलोड वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इससे सड़कें टूट रही है। बिहार में ट्रांसपोर्टर सरकार को सहयोग करते हुए सभी ट्रकों को मानक के अनुसार कांटा कर छोड़ा जा रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होते ही ये ट्रक ओवरलोड हो जाते हैं। ट्रक संचालकों ने चेताया कि अगर ओवर लोड ट्रकों को नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद सिंह दारा यादव अजित सिंह यादव बृजनंदन सिंह अमित यादव लालू जहीर खां रजनीकांत चौरसिया सोहन मिश्रा अनिल यादव दीपक बिक्कू गुप्ता टुन्ना यादव विनोद यादव मंगलदेव रामजी यादव दयाशकर आदि उपस्थित थे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने ट्रक संचालकों के इस कदम कास्वागत करते हुए कहा कि ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिएपुलिस एवं एआरटीओ को अवगत कराया गया है। मेरी तरफ से भी इसकी निगरानी की जारही है कि एक भी ओवरलोड ट्रक क्षेत्र से न गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed