फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए उपचुनाव 17 को

पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए उपचुनाव 17 को

Wed, 01 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए उपचुनाव 17 को
ग़ाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के तहत जिले में खाली पड़ी सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव की डुगडुगी बज गई है। प्रधान पद की दो एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सात सहित कुल 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 17 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार आठ अगस्त को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जाएगा जबकि नौ को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवारी 10 अगस्त को सुबह 10 से दिन में तीन बजे तक वापस ली जा सकती है। उसके बाद उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। मतदान 17 अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक एवं मतों की गणना 20 को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी। मरदह विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलहीपुर के ग्राम पंचायत सदस्य पद के खाली पड़े वार्ड संख्या-दो एवं आठ के लिए चुनाव होगा। इसी तरह जखनिया ब्लॉक के रामवन एवं कसेरुआ ग्राम पंचायत के प्रधान पद की सीट के लिए घमासान होगा। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की खाली पड़ी सीटों विकास खंड करंडा के वार्ड संख्या-10 सहेड़ी तृतीय, भदौरा ब्लाक के वार्ड संख्या-16 गहमर प्रथम, वार्ड-39 सेवराई चतुर्थ, वार्ड 67 सुरहा, वार्ड 88 रक्सहां तृतीय, मुहम्मदाबाद ब्लॉक के वार्ड संख्या- 100 मुर्की खुर्द तथा सैदपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या- 64 खरौना के लिए मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) एसएन सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों को दाखिल करने, उनकी जांच करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed