फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   झूठे वादों से बरगला रही भाजपा सरकार

झूठे वादों से बरगला रही भाजपा सरकार

Sun, 15 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
झूठे वादों से बरगला रही भाजपा सरकार
गाजीपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां पूरी तरह से जन विरोधी हैं। जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। काला धन लाने, जनता के खाते में 15 लाख देने और बेरोजगारों को नौकरी देने के वादे पर सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। महंगाई पर कोई अंकुश नहीं है। सरकार काम करने के बजाए अन्य मुद्दों पर जनता को बरगला रही है। यह बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की रविवार को भारद्वाज भवन में हुई जिला कौंसिल की बैठक में जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई योजनाएं जो पूर्व से चल रही हैं उसका नाम बदल कर यह सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। सरकार केवल राजघराने तथा कारपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने राज्य कार्यकारिणी के फैसलों से अवगत कराते हुए संगठनात्मक एवं भावी कार्यक्रमों का एजेंडा प्रस्तुत किया। कहा कि एक से 15 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। अब पार्टी की ब्रांच तथा ब्लाक कमेटियों को अधिक से अधिक सक्रिय कर कार्यों को अंजाम देना होगा। अन्य वक्ताओं ने भी पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए निष्ठा और लगन के साथ काम करना होगा। 28 जुलाई को खेत मजदूर यूनियन के जिला सम्मेलन तथा नौ अगस्त को सरजू पांडेय पार्क में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर रामअवध, रामबदन सिंह, रामायण यादव, शिवमूरत बिंद, राधेश्याम, श्यामा प्रसाद, राम शुक्ला, फूलमैन, रामजन्म, सूबेदार, मुन्ना प्रजापति आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता हृदयनारायन यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed