{"_id":"5b1431e54f1c1b614d8b4844","slug":"101528050149-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मनिहारी (गाजीपुर)। अखिल भारतीय मूल निवासी संघ के तत्वावधान में बहुजन महा सम्मेलन नसीरपुर स्थित पंप के सामने रविवार को आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रो. इंदू चौधरी ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान रुपी अधिकार हमें दिया है, उसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा था कि पिछड़े दलित समाज के लोगों को संविधान में अधिकार दे रहा हूं। इसलिए हम सभी को संविधान एवं मतदान को सुरक्षित रखना है।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। इस अवसर पर भीम आर्मी के पूर्वांचल प्रभारी पीके सागर, कमलेश यादव भानू, विनय सागर, विजेंद्र गौतम, जिला पंचायत सदस्य सुभाष राम, पवन चौहान, रविंद्रनाथ राम, चंद्रमा प्रसाद, सूर्यमणी यादव, मन्नू खां, ओमप्रकाश राजभर, ताहिर हुसैन, बब्लू चौहान, विभव यादव, रामनगीना यादव, अनंत कुमार, कमलाकांत, विजय भारत आदि मौजूद थे। अध्यक्षता शंभूनाथ एवं संचालन मोहन कुमार बौद्ध ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत सदस्य विनय सागर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।